तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रेरणादायी लेख। लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रेरणादायी लेख। लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 1 अप्रैल 2024

"जीवन चुनें... मौत नहीं, विश्व तम्बाकू निसेध दिवस पर युवाओं को प्रेरणा ( मोटीवेशनल - motivation)











 Date 29/05/2023


<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4543233482420494"

     crossorigin="anonymous"></script>


दोस्तों, 31 may 2023 को  "विश्व तम्बाकू निषेध दिवस"  के रूप मै, पूरी दुनिया में मनाया जायेगा।  भारत ही नहीं पुरी दुनिया तम्बाकू रूपी दानव के सिकंजे मै जकड़ी हुई हैं।  सबसे चिंतित करने वाली बात ये है कि हमारी युवा पीढ़ी इसका ज्यादा खामियाजा भुगत रही हैं। तम्बाकू मौत और बर्बादी की और जाने वाला रास्ता है। तंबाकू में पाए जाने वाले अनेक विषैले तत्व, हमें शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से कमजोर करते हैं। विश्व तम्बाकू निसेध दिवस की सार्थकता तभी है, जब हम तम्बाकू मुक्त होकर कुशहाल जीवन जिये।  जिन्दगी चुनें तम्बाकू नहीं। प्रेरणा डायरी कि आज कि पोस्ट इसी मुद्दे पर आधारित हैं। सबसे पहले मैं आपको तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताना चाहूंगा, ऐसा इसलिए नहीं है कि आपको डराया जाए,  बल्कि ऐसा इसलिए ताकि आप अवेयर हो सके। इसके क्या नुकसान हैं..! ये बात जानेn..! क्योंकि दुष्प्रभाव कि सही जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग इसे तौबा कर देते हैं। 


तम्बाकू के दुष्प्रभाव:---


तम्बाकू,बीडी, सीगरेट, गुटका, खैनी, जरदा ये सब मीठा और धीमा जहर है। मैंने भी तम्बाकू का सेवन किया हैं। व्यक्ति धीरे धीरे इसका शिकार होता है, और फिर धीरे धीरे ही दर्दनाक मृत्यु आती है। इसलिए कहा भी गया है की "" पहले हम तम्बाकू को खाते है, फिर तम्बाकू हमे खाती है "l इस के सेवन  सेंकडो शारीरिक और मानसिक बीमारियां, हमारे शरीर मे प्रवेश कर जाती है। तम्बाकू से हमारी युवा पीढ़ी का हुनर दम तोड़ रहा है। तम्बाकू हमारे मन, मतिस्क्, और सरीर तीनों को कमजोर करती है! जब एक युवा की ये तीनों आनमोल चीज छीन जायेगी, तो फिर क्या बचेगा...??? आप  समझ सकते है! इस जहर का प्रभाव! जो नोजवान रोज इसका  एस्ते माल करते है उनमे फफडो और हार्ट से जुड़ी बिमारियों का खतरा अन्य लोगों की तुलना मै 4 --5 गुना बढ़ जाता है। तम्बाकू हमारी सेहत के लिए कितना घातक हैं, और कितनी बिमारियों का जन्मदाता है, देखें --

1. मुह, गले,फेंफड़ो , गुर्दे, मसूड़े, आदि मै होने वाले घातक कैंसर का खतरा। 

2.  ब्लड प्रेशर का बड़ना। अर्थात तंबाकू का सेवन करने वाले नौजवान और व्यक्ति के शरीर में रक्तचाप उच्च रहता है अर्थात बीपी बढ़ जाता ह। उच्च रक्त चाप जिससे, ब्रेन हमरेज और लकवा जैसे रोगों का आगमन  शरीर में होता है। 

3. स्वसन से जुड़ी बीमारिया, जैसे -- आस्थमा, दमा, सांस लेने मे तकलीफ़, धूम्रपान करने वालों में अधिक देखी जाती है। 

4. हर्दयाघात (हार्ट अटैक) आना। तंबाकू और सिगरेट का सेवन करने वाले व्यक्तियों में हार्ट अटैक की संभावना अधिक देखी जाती है। 

 5. सांसों में बदबु  आना। 

6. कहते है की एक सिगरेट् जिंदगी के 11 मिनिट कम कर देता है। हम अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना बड़ा नुकसान हैं।

7. तम्बाकू का सेवन करने वाले, अन्य लोगों की तुलना मै 30 प्रतिशत जादा बीमार होते है। 

8. पुरुष और महिलाओ की प्रजनन दर घट जाती है।  (नपुंसकता आती है) 

9. ऊर्जा और उत्साह की कमी। 

10. चेहरे पर ब्लैक स्पॉट, झुर्रिया और सावलाप नजर आना।

11. दिन भर कमजोरी, थकान महसूस होना।

12. कार्य क्षमता में गिरावट आना।

14. सेक्स के प्रति अरुचि उत्पन्न होना।

15. शरीर में शिथिलता का आना।

घातक निकोटिन :------

तम्बाकू, बीड़ी, सीगरेट, गुटका, जरदा, चाय आदि नशीले पदार्थो  में निकोटीन नामक तत्व पाया जाता है। इनका नियमित और अधिक सेवन करने पर,  धीरे धीरे हमारा शरीर और दिमाग इसके आदि हो जाते हैं, इनके शिकार  व्यक्ति को जब ये उपलब्ध नहीं होता है, तो उसे बैचेनी महसूस होती है। निकोटिन हमारे खून की नालियों को सिकोड देता है l फलस्वरूप , बी पी , हेमरेज, हिर्दय घात, जैसी जानलेवा बिमारियां हमें घेर लेतीं हैं। 

छात्रों पर हानिकारक प्रभाव : -------

तम्बाकू हर उम्र के व्यक्ति की प्रभावित करता है l तंबाकू एक बेड हैबिट है। एक स्टूडेंट्स जिसका मुख्य कार्य अध्ययन हैं,  उसके लिए तम्बाकू और भी घातक है l छात्रों को होने वाले नुकसान --- क्योंकि स्टूडेंट का संबंध अध्ययन से होता है और अध्ययन के लिए एकाग्रता और फ्रेस माइंड जरूरी होता है। तंबाकू छात्र की कार्य क्षमता को घटा देता है। तंबाकू का सेवन करने वाले छात्रों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है वह कुछ इस प्रकार हैं 

1. स्मरण शक्ति  कमजोर हो जाती हैं।

2. एकाग्रता मै कमी आना। 

3. गुस्सा, चिड़चिडा पन महसूस होना। 

4. पढाई मै रूचि कम हो जाना।

5. आत्मविस्वास और प्रेरणा मै कमी आना। 

6. प्रजनन छमता में कमी, नपुंसकता l

7. टेंशन, तनाव, बेचेनी, घबराहट होना।

8. एकाग्रता में कमी आ जाती है। जबकि छात्रा के लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है।

8. अच्छी उत्पादकता में गिरावट आ जाती है। अर्थात एक छात्र अच्छा आउटपुट प्रदान नहीं कर पता है।



  ऐसे छोड़ो तम्बाकू : ------

इसे छोड़ने का सबसे अच्छा उपाय है कि जब भी आपका खाने का मन हो, तो अपने आप से ये सवाल करे...... 

1. मै पैसे खर्च करके भी  मौत खरीद रहा हु....??

2. मुझे इससे क्या लाभ हो रहा हैं..?

2. कैन्सर्, हार्टअटैक, जैसी बिमारियों से अकाल मृत्यु होने पर मेरे परिवार व बच्चो का क्या होगा...?

 3.इस जहर के पैसों से मै अपने परिवार को खुशहाल रख सकता हुं। अपने बच्चों और पत्नी के लिए गिफ्ट खरीद सकता हूं अपने मां-बाप के लिए उपहार ले सकता हूं जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। 

4.  यदि आप लंबे समय से तंबाकू का सेवन कर रहे हैं और आपको इसे छोड़ने में तकलीफ होती है तो अपने डॉक्टर या काउंसलर से डॉक्टर  मदद ले सकते है।

Conclusion :----- ( निष्कर्ष) 

किसी भी प्रकार के नशे की लत लगने पर उसे छोड़ पाना बड़ा मुश्किल हो जाता है।  पर नामुमकिन नहीं होता। आप दृढ़ संकल्प, और मजबूत इच्छा शक्ति के साथ तम्बाकू नाम के जहर से मुक्ति पा सकते है l अपनी हैल्थ के प्रति जागरूक रहे।  कम से कम हम  इतना तय करे,  की तम्बाकू मुक्त दिवस पर  अपने परिवार और खुद को तम्बाकू मुक्त करेंगे। तंबाकू का त्याग करके आप खुश और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

दोस्तों -- खुश हाल जीवन चुनो... तम्बाकू के रूप मै मौत नहीं l


K. S. Ligree ( पत्रकार) 

Blog URL-- prernadayari.blogspot.com

ब्लॉग - प्रेरणा डायरी।